Tuesday 10 February 2015

माँ मुण्डमाली Aghor kavita


 ॐ सत नमो आदेश श्रीनाथजी गुरूजी को आदेश आदेश आदेश
ओ माँ आई माँ श्यामा मुंडमाली
नाचे नाचे आये माँ आई माँ काली
ओ माँ आई माँ श्यामा आई माँ काली
नाचे नाचे आये माँ आई माँ श्यामा

तुम्हारे चरण में माँ बस यही विनती 
कैसे मैं सजाऊं माँ तेरी पूजा की थाली
खरीद के चढाऊंगा माँ पूजा की थाली
नाचे नाचे आओ माँ आओ माँ काली

कहाँ से लाऊंगा माँ महिष बलि
कहाँ से लाऊंगा माँ किसी की बलि
मन से चढाऊंगा हे माँ प्रेम बलि
नाचे नाचे आओ माँ आओ माँ काली
ओ माँ मुंडमाली आई माँ श्यामा
नाचे नाचे आई माँ आई माँ काली
तू ही मेरी स्वप्न तू ही साधना
मत करो पूरी मेरी कोई कामना
मैं बस बोलता रहूँगा काली काली
बस नाचे नाचे आओ माँ आओ माँ काली
ओ माँ मुंड माली आई माँ श्यामा
नेचे नेचे आई माँ आई माँ काली । ( एक बाउल गायक के उदगार ।। )

mundmaali/

No comments:

Post a Comment